
स्वप्न भी आवश्यक हैं, जो
देते हैं पंख, गति और उड़ान
हमारे आवेगों एवं संवेगों को
इच्छाओं और आकांक्षाओं को
और आज जब मैं पलटता हूँ
अतीत के पन्नों को, यादों को…
लगता है मैं भी एक स्वप्नदृष्टा हूँ
तो आज इस वर्ष की विदाईवेला
एवं नववर्ष के वंदन-अभिवादन
के उत्साह एवं समारोह पर बस
यही हार्दिक चिंतन और शुभेच्छा है
कि आपके सपनों को आकार मिले
आपके जीवन में आशा और विश्वास,
आरोग्य, सफलता और आनन्द हो।
35,763 total views, 35 views today
No Comments
Leave a comment Cancel