
बाग में हजारों गुलाब खिले दिखाई देते हैं
सफ़ेद, स्कारलेट, क्रिमसन और वर्मिलियन
देखने और गुजरने वालों की आँखों को
मानों सब कैंडीफ्लॉस ऑफर करते हैं।
और फिर उसी बाग के एक कोने में
एक अकेला पीला गुलाब भी खिलता है
अपनी बेहतरीन खुशबू बिखेरता हुआ
जैसे अनंत दोस्ती, प्यार और परवाह की।
लाल गुलाब आकर्षित करते हैं भटकाते हैं
दर्शकों की ईर्ष्या, खरीदारों की पसंद मानिंद
वहीं पीला बस चुपचाप इंतज़ार करता है
सच्चे पारखी की जो ध्यान दे, चयन करे।
13,176 total views, 16 views today
No Comments
Leave a comment Cancel