
यही है अंतिम सत्य
इस भौतिक जीवन का
मिट्टी से निकल कर
मिट्टी में समाहित हो जाना
आज मेरे पिता थे
कल मैं होऊंगा
उसके बाद होगे तुम
फिर बाकी सब भी होंगे
शरीर नाशवान है
यह संसार मिथ्या है
परमात्मा का अंश
बस आत्मा अजर अमर है
41,282 total views, 45 views today
No Comments
Leave a comment Cancel